
इंदौर. चंदन नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से बचने के लिए आरोपी नाबालिग को छोड़कर बड़वाह और सनावद की ओर फरार हो गया था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.
रविवार 19 जुलाई को नाबालिग की मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर चंदन नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया. पूछताछ में सामने आया कि चंदन नगर के केशव नगर निवासी आदिल शेख उम्र 23 साल उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था और अपने घर में अवैध रूप से रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बालिका के बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. इस दौरान आरोपी पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही नाबालिग को छोड़कर बड़वाह और सनावद की ओर भाग था. मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी आदिल शेख को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
एसीपी. शिवेंदु जोशी
