MP Weather Alert: अगले 4 दिन भारी बारिश! 55 जिलों में बिजली, तेज हवा और गरज-चमक का अलर्ट

भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी, दो सक्रिय लो-प्रेशर एरिया, मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।मौसम विभाग ने रविवार, 26 जुलाई को भोपाल, इंदौर समेत सभी 55 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। अगले 2 से 3 दिनों में बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर और मजबूत हो सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।अब तक प्रदेश में औसतन 330.4 मिलीमीटर यानी करीब 13 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बारिश की कमी भी पूरी हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Next Post

राजेंद्र नगर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

Sun Jul 26 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. वहीं शहर में दो अन्य स्थानों पर लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस तीनों […]

You May Like