नियमों का उल्लंघन, काटे 14 चालान

जबलपुर: न्यायालय के निर्देश पर कैंट थाना अंतर्गत यादगार चौक पर चलित न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) लगाकर विशेष कार्यवाही की गई। जेएमएफसी स्वास्तिक सावंत के नेतृत्व में यातायात पुलिस गढ़ा और थाना कैंट की संयुक्त टीम ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 14 चालान काटकर मौके पर 6500 रुपये शमन शुल्क वसूला। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, आगे की सीट पर यात्री बैठाने वाले ऑटो चालकों और कारों में अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर सख्त एक्शन लिया गया। पुलिस ने मौके पर ही कारों से काली फिल्म उतरवाई और चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। विदित हो कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

Next Post

NEET विवाद: सरकार-CJP बैठक बेनतीजा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े नेता

Fri Jul 24 , 2026
नई दिल्ली। NEET परीक्षा विवाद को लेकर सरकार और CJP (सीजेपी) के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को कांस्टीट्यूशनल क्लब में हुई बैठक बिना किसी ठोस निष्कर्ष के समाप्त हो गई। करीब एक घंटे तक चली बैठक में दोनों पक्षों के बीच वास्तविक बातचीत लगभग 10 मिनट ही हुई। बैठक में […]

You May Like