
दमोह। भाजपा दमोह के नगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुबे ने अपनी बड़ी बेटी वेदिका दुबे का जन्मदिन कदम संस्था के साथ पौधारोपण कर व वृद्धो के साथ अपना घर वृद्ध आश्रम दमोह में मनाया। सभी वृद्धों ने वेदिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व बहुत ही प्रसन्न होकर एक साथ बैठकर सभी ने नाश्ता किया व वेदिका ने कहा कि मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हूं आप लोगों के साथ हमेशा उपस्थित रहूंगी व कदम संस्था दमोह के साथ जिला औषधि कार्यालय प्रांगण में आवाले का पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया है।वेद प्रकाश दुबे ने वेदिका के जन्म दिवस के अवसर पर रक्त दान कर जरूरतमंद महिला की कठिन परिस्थिति में रक्तदान कर मदद की महिला के शरीर में दो यूनिट ब्लड बचा हुआ था।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी, पिछला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल जी, सिद्धार्थ मलैया जी, महामंत्री महेश पटेल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई जी, सिकंदर खरारे, मनीष सोनी, सुनील यादव, संजय सोनी, मुकेश खरे, श्याम दुबे, अनिल सैनी, संदीप सोनी, पीयूष नामदेव, रंजीत सैनी, श्याम विश्वकर्मा, अनिल बैरागी, कपिल दुबे, आशीष राय, अखिलेश चौबे, दिलीप चौरसिया, डॉ विक्रांत सिंह चौहान, दीपक दुबे, पवन विश्वकर्मा, आदित्य सिरोठिया, ओम वर्मा, हरी सिंह, निखिल पाटकर नीलेश ठाकुर, स्मित सैनी व अन्य सभी की उपस्थिति रही। सभी के प्यार व स्नेह के लिए वेदिका की दादी चंपा दुबे (शिक्षिका) ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
