मध्य प्रदेश लीग: रीवा जैगुआर्स को आखिरी गेंद पर मिली जीत

ग्वालियर 14 जून (वार्ता) सरांश सुराना के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत रीवा जैगुआर्स ने मध्य प्रदेश लीग के चौथे मुकाबले में शनिवार को ग्वालियर चीता को छह रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

रीवा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। कप्तान हिमांशु मंत्री 53 रन बनाए, हालांकि चोट के चलते उन्हें बीच में ही मैदान छोड़ कर जाना पड़ा। पृथ्वीराज सिंह तोमर ने भी 42 रनों की अहम पारी खेली। सरांश सुराना ने मात्र 25 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 64 रन बनाए, जिसने रीवा को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

जवाब में ग्वालियर चीता ने सलामी बल्लेबाज पार्थ चौधरी के 25 गेंदों में 41 रनों की बदौलत तेज शुरुआत की, लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरने के चलते टीम 16वें ओवर तक 7 विकेट के नुकसान पर महज 116 रनों तक ही पहुंच पाई। हालांकि बाद में रिषभ चौहान ने 55 रन बनाकर मुकाबले को एक बार फिर रोमांचक बना दिया। आखिरी ओवर में ग्वालियर को जीत के लिए सिर्फ 15 रन चाहिए थे मगर सरांश सुराना ने केवल 8 रन दिए और अपनी टीम को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दिलाई।

Next Post

नाले से मिला महिला का शव

Sat Jun 14 , 2025
रतलाम। शनिवार को सुबह तेजा नगर क्षेत्र में नाले से महिला का शव मिला है। महिला की पहचान कमलाबाई निवासी ईश्वर नगर के रूप में की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि करंट लगने से उसकी मृत्यु हुई होगी। माणक चौक थाना पुलिस मामले की जांच कर […]

You May Like