डॉ. सुरेश मोहन तिवारी का चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कार्य के लिए सम्मान

ग्वालियर: श्री 1008 मंशापूणॅ हनुमान मंदिर, रेलवे पुल पर मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई द्वारा देश के जाने माने चिकित्सक डॉ सुरेश मोहन तिवारी का चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा दी गयी दीर्घकालिक सेवाओ के लिए शाल, श्रीफल एवं पुष्प भेट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ एन एन लाहा (उपाध्यक्ष ), डॉ एस एम तिवारी, माता प्रसाद शुक्ल (अध्यक्ष ), मनोज भटेले (सचिव), मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के पदाधिकारी गण मौजूद थे। डॉ एस के मिश्रा ‘अलग’, डॉ नितेश शर्मा, प्रो श्रवण कुमार शर्मा, डॉ राजेश शर्मा, प्रो आर के शुक्ल (दतिया), डॉ विष्णु कान्त मिश्र (आगरा) प्रो संजीव चतुर्वेदी(दिल्ली ), राघवेन्द्र शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Next Post

दीवार हादसा–जांच रिपोर्ट के बाद सहायक यंत्री व उपयंत्री सहित 3 निलंबित

Thu Jul 23 , 2026
ग्वालियर:गुडा गुडी का नाका मुक्तिधाम के पास दीवार गिरने की घटना की जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं तत्कालीन क्षेत्राधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है तथा प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री को कारण बताओ […]

You May Like