इंदौर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 4 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और लगभग 3 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जांच में करोड़ों रुपए की अचल संपत्तियां, ट्रांसफार्मर निर्माण से जुड़ी फैक्ट्रियां, प्लॉट, कार्यालय और अन्य निवेश भी सामने आए हैं। लोकायुक्त के अनुसार अधिकारी की आय की तुलना में व्यय करीब 258 प्रतिशत अधिक पाया गया है। फिलहाल सभी ठिकानों पर सर्च कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद संपत्तियों का दायरा और बढ़ने की संभावना है।
Next Post
छत्रसाल स्टेडियम काम्प्लेक्स की दुकानों का गिरा छज्जा
Tue Jul 21 , 2026
सीधी। शहर के छत्रसाल स्टेडियम काम्प्लेक्स की दुकानों का छज्जा दरम्यानी रात बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि देर रात सभी दुकानें बंद थी। यदि दिन का समय होता तो कई घरों के चिराग बुझ सकते थे। यह हादसा छत्रसाल स्टेडियम के सामने बनी दुकानों […]

You May Like
-
9 months ago
भोपाल जेल से हिस्ट्रीशीटर रज्जाक को उठा लाई पुलिस
-
4 weeks ago
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन