बगीचे में रखी नशीली कफ सिरप के साथ पुलिस ने तस्कर को पकड़ा, लंबे समय से कर रहा था कारोबार

रीवा,  रीवा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 34 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत 6,851 रुपए बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली किं ग्राम गोरगांव स्थित पुष्पेन्द्र पटेल के बगीचे में अवैध नशीली कफ सिरप रखी गई है।

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विपिन पटेल उर्फ गोरे 32 वर्ष निवासी ग्राम गोरगांव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 34 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की गई, जिसे जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में कठाल चौराहे स्थित रेस्टोरेंट पर जलेबी बनाई

Fri Jul 10 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like