मिहोनी के कपिल तिवारी का भारतीय नौसेना में चयन, गांव में खुशी की लहर

भिण्ड। जिले के मिहोनी गांव के युवा कपिल तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी ने भारतीय नौसेना में चयनित होकर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और भिण्ड जिले का नाम रोशन किया है। कपिल तिवारी की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही गांव और उनके परिचितों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने कपिल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जानकारी के अनुसार मिहोनी निवासी कपिल तिवारी का चयन भारतीय नौसेना में हुआ है और उनकी पहली पोस्टिंग ओडिशा के चिल्का में हुई है। एक छोटे से गांव से निकलकर देश की प्रतिष्ठित सैन्य सेवा भारतीय नौसेना तक पहुंचने की उनकी सफलता को लेकर परिवार में उत्सव जैसा माहौल है, कपिल की इस उपलब्धि से माता-पिता और परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है, कपिल तिवारी के चयन की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का लंबा तांता लगा रहा।

Next Post

प्रस्तावित रेल्वे ओवरब्रिज के निर्माण का जायजा लेंने जबलपुर से पांढुरना पहुंचे अधिकारी

Wed Jul 8 , 2026
पांढुरना, नगर के अमरावती मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के जबलपुर संभाग के अधिकारियों ने पांढुरना पहुँचकर जायजा लिया, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे इनके साथ मे थे । उल्लेखनीय हो कि नगर जिला मुख्यालय के अमरावती मार्ग पर नागपुर आमला रेल खंड […]

You May Like