शहर में दूषित जलापूर्ति की शिकायतों पर भडक़े महापौर 

सतना :कहीं मटमैला, कहीं मटमैला हरा तो कहीं मटमैला भूरा और झागदार पेयजल की आपूर्ति की शिकायतें सोमवार को शहर के अलग अलग स्थानों से सामने आईं. यह जानकारी सामने आते ही महापौर भडक़ गए और सीधे ही जल शोधन केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जलापूर्ति से संबंधित जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई. इतना ही नहीं बल्कि ठेका कंपनी के साथ ननि के जिम्मेदारों को व्यवस्था में सुधार करने के लिए 2 दिन का अल्टीमेटम दे दिया.शहर के पुष्पराज कालोनी, वार्ड क्र. 44 गंधी गली और बगहा क्षेत्र में हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति का वीडियो सोमवार की सुबह से ही सोशल मीडिया में वाइरल होने लगा.

जिसके जरिए यह जानकारी महापौर योगेश ताम्रकार के पास तक पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर सीधे रीवा रोड स्थित जल शोधन केंद्र पहुंच गए. जहां पर महापौर ने पार्षद आदित्य यादव और शारदा तिवारी के साथ पेयजल शाखा प्रभारी रोज प्रताप सिंह की मौजूदगी में जल शोधन से संबंधित प्रक्रियायों का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों के साथ चर्चा शुरु की.

शहर के कई क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति के मामले पर जब महापौर ने सवाल किया तो ठेका कंपनी के कर्मचारियों सहित ननि के कर्मचारियों का रवैया एक दूसरे पर पल्ला झाडऩे वाला पाया गया. यह सुनकर महापौर भडक़ गए और ननि के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ठेका कंपनी कृष्णा कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों पर भडक़ गए. महापौर ने फटकार लगाते हुए कहा कि एक दूसरे पर जिम्मेदारी मढऩे और गुटबाजी दिखाने का खेल अब नहीं चलेगा. यदि नगरवासियों को दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है तो इासकी जवाबदेही तय की जाएगी. इसी कड़ी में महापौर ने ननि के जल प्रदाय शाखा के कर्मचारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गंभीर लापरवाही को देखते हुए संबंधितों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. इसके साथ ही महापौर ने ठेका कंपनी के कर्मचारियों को भी दो टूक लहजे में चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरी तो कंपनी का टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई की की जाएगी.

प्रभारी को हटाने की मांग

शहर में दूषित जलापूर्ति के मामले को लेकर एक ओर जहां महापौर के सख्त तेवर देखने को मिले वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 25 की पार्षद श्रीमती नम्रता सिंह ने भी जल प्रदाय प्रभारी रोज प्रताप सिंह को हटाने की मांग कर दी. पार्षद के अनुसार पिछले कई महीनों से शहर में अत्यंत गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आने की शिकायत कई बार की जा चुकी है. लेकिन जल प्रदाय प्रभारी द्वारा समस्यायों के निराकरण में कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है. लिहाजा जनहित को देखते हुए जल कार्य का प्रभारी किसी अन्य अधिकारी को दिया जाए. इसके साथ ही जल प्रदाय शाखा में जो भ्रष्टाचार पूर्व में हुआ है उसकी जांच लोकायुक्त से कराया जाए.

इनका कहना है.
..शहर में जलापूर्ति के संबंध में निश्चत तौर पर इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं इसी संदर्भ में मैं आज फिल्टर प्लांट भी गया था. यदि 3 दिन में जवाब नहीं आता तो टर्मिनेशन की कार्रवाई की जाएगी.       योगेश कुमार ताम्रकार, महापौर सतना

Next Post

वाटर फ़िल्टर प्लांट में पानी शुद्ध करने में नाकाम कृष्णा कंस्ट्रक्शन

Tue Jul 7 , 2026
सतना: शहर में पिछले एक सप्ताह से हो रही गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई ने नगर निगम और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुजरात की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 6 करोड़ 87 लाख रुपये […]

You May Like