
बालाघाट, क्षेत्र में एक लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार किसान किशन मस्करे के खेत में बने कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला है।
बताया जा रहा है कि खेत में कार्य कर रहे किसान को कुएं से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो कुएं में शव दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान जोगीलाल लिल्हारे (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता उमराव लिल्हारे, निवासी खैरलांजी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से लापता था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
