
सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर अकुंश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में मंगलवार को खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अभिवहन पास गिट्टी-डस्ट का परिवहन कर रहे एक बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। जांच के दौरान वाहन चालक वैध अभिवहन पास प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खनिज विभाग ने नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली बैढ़न परिसर में खड़ा कराया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जप्त वाहन के विरुद्ध म.प्र. खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
