स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने को मिली मंजूरी

नई दिल्ली, 06 जून (वार्ता) दूरसंचार विभाग ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में अपने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत करने को मंजूरी दे दी है।

दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि स्टारलिंक तीसरी कंपनी है, जिसे यह अनुमति मिली। इससे पहले यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी दी गई थी। स्टारलिंक को तीसरे सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर के रूप में लाइसेंस दिया गया है। लाइसेंस के बाद स्पेक्ट्रम आवंटन होगा, जिससे सैटेलाइट टेलीकॉम सेवाएं तेजी से शुरू होंगी। यह सेवा खासकर उन क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाएगी जहां पारंपरिक नेटवर्क स्थापित करना मुश्किल है।

मंजूरी के बाद अब स्टारलिंक भारत में अपने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत करने के और करीब पहुंच गया है। अब स्टारलिंक भारत की तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने की अनुमति मिली है।

 

Next Post

रेपो दर में कटौती से बाजार ने भरी उड़ान

Fri Jun 6 , 2025
मुंबई, 06 जून (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में अप्रत्याशित आधे प्रतिशत की कटौती करने से दर के प्रति संवेदनशील रियल्टी, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और ऑटो समेत 19 समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला […]

You May Like