ओंकारेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पलटी कार, इंदौर रोड पर हादसा, दो बाइक सवार भी घायल

उज्जैन। धार्मिक यात्रा पर निकले हरियाणा के चार युवकों की ओंकारेश्वर से उज्जैन लौटते समय इंदौर रोड पर कार पलटी खा गई। हादसा दो बाइक सवारों को बचाने में हुआ। सभी का उपचार दो अस्पतालों में चल रहा है।

हरियाणा के रहने वाले अक्षय पिता देवेंद्र और योगेश पिता रमेश दो साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। चारों पहले उज्जैन आए थे गुरुवार को उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उसके बाद चारों अपनी कार से ओंकारेश्वर दर्शन करने गए थे। जहां से रात में वापस इंदौर से उज्जैन लौट रहे थे। रात 3 बजे के लगभग नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के इंदौर रोड स्थित होटल रूद्राक्ष के सामने अचानक कार के सामने बाइक सवार दो युवक तेजगति से आते दिखाई दिए। जिन्हें बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों बाइक सवार कार से आकर भिड़ गए। इस दौरान कार चल रहे अक्षय का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटी खा गई। चारों दोस्त घायल हो गए थे। बाइक पर पुलिस लाइन में रहने वाला अंश पिता रमेश और उसका दोस्त सवार थे उन्हें भी चोट आई है। हरियाणा के चारों घायल दोस्तों को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं बाइक सवारों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। नानाखेड़ा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Next Post

भारत में अवैध रूप से रह रहीं दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार

Fri Jun 26 , 2026
मोतिहारी, 26 जून (वार्ता)बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने अवैध रूप से भारत में रह रही दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे मैत्री ब्रिज के रास्ते नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं। प्रारंभिक […]

You May Like