भोपाल। लखनऊ के कोंचिग सेंटर हादसे के बाद प्रशासन एक्शन मोड़ पर आ गया. प्रशासन द्वारा गठित जांच दल ने एमपी नगर सहित एक दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान दल ने कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और छात्रावासों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की. अचानक हुई छापेमारी से कोचिंग संचालकों और छात्रों के बीच हडक़ंप मच गया. कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर एक बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी को सील किया गया, जबकि कई बड़े कोचिंग संस्थानों को फायर सेफ्टी की कमी के चलते नोटिस जारी कर 7 दिन का समय दिया गया है.
बैसमेंट में संचालित लायब्रेरी मेें हादसे की आशंका के चलते सील
वैसे तो बैसमेंट पार्किंग के लिए ही बनाए जाते हैं सभी की परमिशन पार्किंग के नाम से ही है. लेकिन शहर की 90 प्रतिशत बैसमेंट में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही है. जिसके चलते जांच दल बेसमेंट मे संचालित आईवी लाइब्रेरी पहुंचा,जहां पर सुरक्षा मानक आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन सहित अन्य का पालन ही नहीं किया गया था. वहीं यह लाइब्रेरी अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रही थी. फायर सेफ्टी सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था. छात्रों की जान को खतरे में देखते हुए एमपी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर सील कर की कार्रवाई की गई.
होस्टल में मिली फंगस लगी सब्जियां
फायर सुरक्षा जांच दल ने फायर सुरक्षा के साथ ही छात्रावासों में स्वच्छता की जांच भी की. इस दौरान संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल के किचन में गंदगी के बीच फंगस लगी सब्जियां और दूषित खाद्य सामग्री पाई गई, जिस पर नगर निगम को नियमानुसार सख्त नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, जैन्स गर्ल्स स्टे होम को साफ-सफाई व्यवस्था सुधार करने की हिदायत दी.
एक दर्जन संस्थानों को नोटिस
नगर निगम के फायर अधिकारी ने कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसा है. इनमें मुख्य रूप से फिजिक्स वाला प्रा.लि.,अनएकेडमी कोचिंग क्लासेस, कौटिल्य एकेडमी, नीट मेंटर, औरस कोचिंग, मिथेश राठी कोचिंग क्लासेस, स्टेप अप कोचिंग, दुरानी कोचिंग और रचना दुबे गर्ल्स हॉस्टल व लाइब्रेरी शामिल हैं. प्रशासन ने इन सभी संस्थानों को सात दिवस का नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं.
