भ्रष्टाचार पर एक्शन, शहपुरा सीएमओ सस्पेंड 

डिंडौरी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आयुक्त ने शहपुरा नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी रीना सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल द्वारा की गई गंभीर शिकायतों के बाद अमल में लाई गई है। आयुक्त द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक सीएमओ पर जेम पोर्टल के नियमों की अनदेखी करने, बिना वित्तीय स्वीकृति के सीसी रोड का निर्माण कराने और अपने ही परिजनों को आर्थिक लाभ पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं। इसके अतिरिक्त जल गंगा संवर्धन योजना में बिना आवश्यकता बोरवेल खोदकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की बात भी सामने आई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग जबलपुर तय किया गया है।

Next Post

नागरिकों को सुरक्षा, बदमाशों को कार्यवाही की चेतावनी देने फ्लैग मार्च

Thu Jun 25 , 2026
जबलपुर। नागरिकों को सुरक्षा महसूस कराने के साथ गुंडे, बदमाशों को कार्रवाई की चेतावनी देने संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। दरअसल मोहर्रम पर्व के मद्देनजर त्योहार को शांति पूर्वक सौहद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ की […]

You May Like