सदस्य इकाइयों से डाउनलोड होंगे खिलाड़ियों के पहचानपत्र: हॉकी इंडिया

नयी दिल्ली 06 जुलाई (वार्ता) हॉकी इंडिया की ई-गवर्नेंस की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अब खिलाड़ी सदस्य इकाइयों के पोर्टल से सीधे अपने पहचान पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

हॉकी इंडिया ने आज खिलाड़ियों के लिए डिजिटल पहचान पत्र को जारी करने की प्रणाली शुरुआत कर दी है। यह नई प्रणाली पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाती है। यह कई प्रमुख सुविधाएँ प्रदान करती है। पंजीकरण और अनुमोदन प्रक्रिया में सदस्य इकाई पोर्टल पर खिलाड़ी पंजीकरण, सभी आवश्यक व्यक्तिगत विवरण तथा दस्तावेज प्रस्तुत करना, सदस्य इकाई द्वारा प्रोफाइल की समीक्षा, हॉकी इंडिया को स्वीकृत प्रोफाइल प्रस्तुत करना, हॉकी इंडिया द्वारा अंतिम समीक्षा और अनुमोदन तथा आखिर में खिलाड़ियों को सदस्य इकाई पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करके सीधे अपना डिजिटल आईडी कार्ड डाउनलोड करने की क्षमता शामिल है।

इन सुविधाओं को लेकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप सिंह टिर्की ने कहा, “हमें आधार कार्ड मॉडल की तरह डिजिटल खिलाड़ी पहचान पत्र पेश करने पर बहुत गर्व है। यह एक अच्छी पहल है । हॉकी इंडिया का यह कदम न केवल हमारे खिलाड़ियों के लिए पहचान पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है, बल्कि पहुंच और सुविधा को भी काफी हद तक बढ़ाता है। प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक तथा सरल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है, यह उस दिशा में एक बड़ा कदम है।”

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि डिजिटल खिलाड़ी पहचान पत्र की शुरुआत हॉकी इंडिया के नवाचार और दक्षता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इस डिजिटल प्रणाली को अपनाकर देश भर के खिलाड़ी अपने पहचानपत्र को तेजी से और सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल हमारे एथलीटों और सहयोगी कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाने के हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। यह खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध संसाधन है।”

Next Post

चीन के शांदोंग प्रांत में शक्तिशाली तूफान, पांच की मौत

Sat Jul 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जिनान, 06 जुलाई (वार्ता) पूर्वी चीन के शांदोंग प्रांत के हेज शहर में आए शक्तिशाली तूफान में पांच लोगों की मौत हो गयी है।   हेज के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार दोपहर […]

You May Like