राष्ट्रपति दौरे से पहले इंदौर में अभेद्य सुरक्षा, एयरपोर्ट 5 किमी तक नो-फ्लाई ज़ोन

इंदौर. शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. 18 से 21 जून तक मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान वे पहले दिन इंदौर पहुंचेंगी और यहां से सीधे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना होंगी.

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शहर में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. इंदौर पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूरे रूट और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. एयरपोर्ट से लेकर ओंकारेश्वर तक के मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत देवी अहिल्या बाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के 5 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया है. इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर सहित किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. दौरे से पहले केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने पूरे कारकेड का रिहर्सल भी किया. एयरपोर्ट आगमन से लेकर ओंकारेश्वर रवाना होने तक के पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया है. अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी मानक एसओपी जमीन पर लागू कर दिए हैं. मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर इंदौर में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. एयरपोर्ट से लेकर ओंकारेश्वर तक पूरे रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा. 5 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया है और हर गतिविधि पर तकनीकी निगरानी रखी जा रही है.

Next Post

बीच सड़क पत्नी को घसीट-घसीटकर पीटा, पति पर हत्या के प्रयास का केस

Wed Jun 17 , 2026
इंदौर. कनाडिया थाना क्षेत्र में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटते हुए बेरहमी से पिटाई की, जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत […]

You May Like