सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून 2026 को सागर जिले के केसली क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:45 बजे विधानसभा क्षेत्र देवरी के विकासखंड मुख्यालय केसली के हेलीपैड पहुंचेंगे।
जहां मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केसली में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 3:25 बजे केसली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
