रीवा: जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशहा निवासी अनुपम मिश्रा (38) बिहर नदी में डूब गए। बताया गया है कि चार युवक नदी में नहाने गए थे, तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए अनुपम मिश्रा नदी में कूद पड़े, लेकिन बचाव के दौरान स्वयं भी डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा सर्च अभियान शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अनुपम मिश्रा का पता नहीं चल सका था। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।
