आकाशीय बिजली गिरने से 12 बकरियों की मौत 

दमोह.जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 12 बकरियों की मौत हो गई.यह हादसा पोड़ी खेरमाता मंदिर के पास हुआ. वहीं युवक बाल-बाल बच गया.

बताया जा रहा है कि पशुपालक हल्लू धनगर अपनी बकरियों को चराने गया था.शाम को अचानक तेज बारिश शुरू होने पर वह बकरियों के साथ एक पेड़ के नीचे रुक गया.इसी बीच अचानक पेड़ पर कड़कड़ाती हुई बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सभी 12 बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।इस हादसे में अच्छी बात यह रही कि हल्लू धनगर बिजली गिरने से ठीक पहले पेड़ से हटकर थोड़ा दूर हो गया था, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, बकरियों की मौत से गरीब पशुपालक को करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह और जनपद सदस्य प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकारी अफसरों को इसकी जानकारी देकर पीडि़त परिवार को आपदा राहत फंड से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Next Post

दमोह में पल्स पोलियो अभियान शुरू, कलेक्टर, जपं अध्यक्ष, एसडीएम ने पिलाई बच्चों को दवा

Sun Jun 28 , 2026
दमोह। आज से शुरू हुए पल्स पोलियो कार्यक्रम में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव शामिल हुए। उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार […]

You May Like