बिजली के 13 पोल तोड़कर तार चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का मशरूका बरामद

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले बण्डा शाहगढ से निकली 33/11 केवी की लाईन को निशाना बनाते हुए 13 पोल क्षतिग्रस्त कर तार चोरी के आरोप मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है।थाना बहरोल में दर्ज धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों मेंआजिम मकरानी पिता मोहम्मद असलम मकरानी, निवासी अम्बेडकर भवन के सामने, कजलीवन टपरा, थाना केंट, सागर, शहबाज मोमिन पिता मनीर खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी अम्बेडकर भवन के सामने, कजलीवन टपरा, थाना केंट, सागर। संदीप लोधी पिता रामसिंह लोधी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सगोरिया, थाना बहरोल, सागर से पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी गया.

लगभग 700 मीटर विद्युत तार एवं करीब 12 क्विंटल विद्युत तार (मूस) कुल अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय बण्डा में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें उपजेल बण्डा भेजा गया है। मालूम हो कि शनिवार रविवार की मध्य रात्रि मे बंडा शाहगढ रोड पर अज्ञात चोरों केवी दलपतपुर 1 लाइन के 13 पोल तोड़ दिये गए एवं लगभग 3 स्पान का कंडक्टर चुरा लिया गया जिसकी प्राथमिकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है उक्त लाइन बंद होने के कारण शाहगढ़ वितरण केन्द्र के 4 सबस्टेशन की सप्लाई बंद लगभग दो दिन बंद रही है। आज बहाल होने की संभावना जताई गई है।

Next Post

श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ शुरू,निकाली जा रही शोभायात्रा

Mon Jun 8 , 2026
दमोह: शहर के राजा मैरिज हॉल चौराहा स्थित परिसर में 8 जून 2026 से 15 जून 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। इस महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में […]

You May Like