रास्ता रोकर युवक के साथ मारपीट तीन पर मामला दर्ज

सिंगरौली: जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम मजौना में शिव मंदिर के पास युवक का रास्ता रोककर गांव के सरहंगों ने मारपीट की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता शुभम द्विवेदी उर्फ (मोनू ) द्विवेदी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे अभिषेक द्विवेदी अपने चाचा राजकुमार द्विवेदी के साथ बोलेरो वाहन से मजौना शिव मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के निवासी जनक साकेत, श्रीनाथ साकेत एवं साजन साकेत वहां पहुंचे और रास्ता रोकर विवाद करने लगे।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जनक साकेत ने हाथ में लिए किसी औजार से अभिषेक द्विवेदी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर एवं आंख के ऊपर गंभीर चोट आई। घटना के दौरान राजकुमार द्विवेदी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की वही जान से मारने एवं देख लेने की धमकी देने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
लिखित शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते-जाते आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।जियावन पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

पेंटर फांसी पर झूला

Sat Jun 6 , 2026
इंदौर: लसुड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले 23 वर्षीय सुजीत पिता लालाराम राजोरिया ने अपने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुजीत पेशे से पेंटर का काम करता था. घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और मां भी किसी काम से घर […]

You May Like