घर के अंदर घूम रही थी ढाई फीट लंबी गोह

जबलपुर: भेड़ाघाट थानांतर्गत बमुरहा हिनौता निवासी राजेश दुबे के कच्चे खपरैल मकान में तीन दिन से एक ढाई फीट लंबी गोह घर से निकलने का नाम नहीं ले रही थी। दिन भर घर के छप्पर में तो कहीं रसोई कक्ष में दौड़ भाग करती और परिजनों के बीच दहशत का पर्याय बनी रही।

आज दोपहर दो बजे जब गोह पानी की टंकी के पास आराम फरमा रही थी तभी राजेश ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए गोह को प्राकृतिक रहवास तिलवारा के जंगल में छोड़ दिया।

Next Post

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना से प्रदेश में कनेक्टिविटी आधारित विकास को मिलेगी नई गति: डॉ बाजपेई

Mon Jun 1 , 2026
भोपाल: मप्र भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को प्रदेश के सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा है कि इसके माध्यम से मध्यप्रदेश का परिवहन तंत्र एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने […]

You May Like