शातिर चोर 11 मोबाइल और स्कूटी के साथ गिरफ्तार

इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो लक्षद्वीप नाम से वारदात करता था. आरोपी के पास से चोरी के 11 मोबाइल और एक स्कूटी बरामद हुई है.अन्नपूर्णा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पवन उर्फ लक्षद्वीप नाम का युवक क्षेत्र में चोरी के मोबाइल और वाहन खपाने की फिराक में है. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों के 11 मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है. पूछताछ में आरोपी ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल चोरी करना कबूला है. स्कूटी भी इंदौर से ही चोरी करना बताया है, जिसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है.
पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात करता था. चोरी किए गए मोबाइल वह सस्ते दामों में बेच देता था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद शहर बदल लेता था और कहता था कि लक्षद्वीप चला जाऊंगा, पुलिस क्या पकड़ेगी इसी कारण उसका यह नाम पड़ गया. फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है.

Next Post

मेघदूत नगर में पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी केस में नया मोड़

Tue May 26 , 2026
इंदौर:मेघदूत नगर में पत्नी की हत्या के बाद पति की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. महिला के कथित प्रेमी और मुख्य आरोपी सतीश सावले ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली, जिससे मामले में अब तीसरी मौत हो गई है.रविवार सुबह मेघदूत नगर निवासी हल्केवीर पटेल […]

You May Like