सतना: जिला किसान कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय समय सीमा से पहले ही जिले में गेहूं की खरीदी बंद करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि पूरे मध्य प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई 2026 तय की गई थी, लेकिन जिले में प्रशासन ने 4 मई 2026 से ही अचानक स्लॉट बुकिंग बंद कर दिया गया. इसके अलावा सर्वर में खराबी के कारण जिन किसानों के स्लॉट बुक थे, उन्हें भी टोकन नहीं मिल पा रहे हैं और उनकी फसल की तौल रुकी हुई है।
प्रमुख मांगें
1.तय तारीख 23 मई से पहले बंद की गई गेहूं खरीदी को तत्काल दोबारा शुरू किया जाए।
2.सर्वर की खराबी के कारण रुके हुए टोकन जनरेट कर किसानों के गेहूं की तौल कराई जाए।
3.जिन पंजीकृत किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पाए हैं, उन्हें स्लॉट बुकिंग की सुविधा देकर खरीदी की जाए।
किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि अन्नदाताओं की इन गंभीर समस्याओं का तत्काल निराकरण नहीं किया गया, तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
