उज्जैन:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उपमुख्यमंत्री शिंदे का स्वागत और सत्कार किया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भी उपमुख्यमंत्री के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।
