किराये पर ली ईको वेन लेकर फरार हुआ जालसाज

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत अगरिया में जालसाज ने एक युवक की मेहनत की कमाई पर पानी फेरते हुए उसकी ईको गाड़ी प्रतिदिन किराये पर ली और फिर उसे लेकर गायब हो गया। काफी तलाश के बाद जब गाड़ी का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि अगरिया निवासी पीड़ित अनिल गडारी (24) अपनी किराने की दुकान चलाता है। उसने अपनी आय बढ़ाने के उद्देश्य से अक्टूबर 2024 में 1.10 लाख की डाउन पेमेंट कर एक ईको गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जेड 6087 फाइनेंस कराई थी, जिसकी वह 15,960 की मासिक किस्त भर रहा था।

इसी बीच ग्राम देवरी नवीन निवासी वीरेंद्र चौबे ने धर्मेंद्र साहू के माध्यम से अनिल से संपर्क किया और 1000 प्रतिदिन के किराये पर गाड़ी चलाने का प्रस्ताव दिया। 22 जनवरी 2026 को वीरेंद्र चौबे ने गाड़ी किराये पर ली। शुरुआत में उसने अनिल के खाते में यूपीआई के माध्यम से 15,000 जमा किए ताकि अनिल का भरोसा जीता जा सके। लेकिन इसके बाद आरोपी के इरादे बदल गए। अनिल ने जब भी अपनी गाड़ी वापस मांगी या बकाया किराये के पैसे मांगे, वीरेंद्र फोन पर उसे केवल झूठा आश्वासन देता रहा। पीड़ित अनिल ने जब खुद वीरेंद्र के घर जाकर पता किया, तो वह वहां नहीं मिला।

Next Post

​इलाज में कोताही या सिस्टम की चूक? सीजर के 20 घंटे बाद प्रसूता ने तोड़ा दम, जांच के घेरे में अस्पताल

Tue May 5 , 2026
बैतूल: बैतूल जिला अस्पताल में प्रसव के लगभग 20 घंटे बाद एक महिला की मौत हो जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और 7 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है, जिससे अस्पताल प्रबंधन में हलचल मच गई […]

You May Like