बंगाल, असम और पुंडुचेरी जीत पर भाजपा कार्यालय पर मना जश्न

इंदौर:पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया. इस दौरान बंगाली मिठाई रसगुल्ला और झाल मुरी का वितरण किया गया. साथ ही आतिशबाजी एवं नृत्य किया. महिला कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हर्ष नृत्य किया।विधानसभा चुनावों में भाजपा को पश्चिम बंगाल, असम और पंडुचरी में स्पष्ट बहुमत मिलने पर जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया गया.

दोपहर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी, सहित कई पार्षद ऑफ महिला नेत्रियां चुनावी रूझानों के चलते कार्यालय पर जमा हो गए थे. महापौर भार्गव ने कार्यालय के आसपास स्थित दुकानदारों का भी में मीठा कराया.

जैसे जैसे चुनावों में बढ़त और परिणाम घोषित होना शुरू हुए. वैसे ही कार्यकर्ताओं ने ढोल तक बुलावा कर जश्न मनाना शुरू कर दिया. जश्न के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बंगाली मिठाई रसगुल्ला और झाल मुरी खिलाकर खुशी जाहिर की. इस दौरान भाजपा कार्यालय पर जमकर जय भाजपा विजाग भाजपा के नारे लगाए और आतिशबाजी भी की गई। महिला नेत्रियों ने जमकर नृत्य भी किया. इसके बाद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा और नेता और विधायक अलग अलग क्षेत्रों में जश्न के लिए निकल गए.

Next Post

बंगाल में ममता का किला ढहा, तमिलनाडु में भारी उलट फेर, केरल में यूडीएफ की जीत, असम और पुड्डुचेरी में राजग की सत्ता बरकरार

Tue May 5 , 2026
नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाले पांच विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी का किला ढहा दिया है वहीं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग ) ने असम और पुड्डूचेरी में बड़े बहुमत […]

You May Like