पश्चिम बंगाल में जंगलराज, घुसपैठ से आक्रोश और जनता मोदी के साथ इससे महाविजय: शिवराज

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा है कि वहां मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ और राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति बन गई थी।उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठ को बढ़ावा दिया गया, जिससे जनता में गहरा आक्रोश पैदा हुआ। उनका कहना था कि इसी वजह से जनता एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत समर्थन मिला है।

चौहान ने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष बहाने बना रहा है और ईवीएम तथा अन्य प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना हताशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता का जो आशीर्वाद मिला है, वह दुर्लभ है और इसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी देख रही है।उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाविजय अपेक्षित थी और परिणाम उसी दिशा में सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वह भावुक हैं और यह एक सपना साकार होने जैसा है।चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह जीत असाधारण है और यह विकसित भारत के विचार की विजय है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की सराहना करते हुए पार्टी नेतृत्व को भी बधाई दी।

Next Post

खातेे से उड़ाई रकम

Mon May 4 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत आनंद नगर निवासी एक अधेड़ के खाते से साइबर ठग ने रकम पार कर दी । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राम प्रताप कुशवाह 50 वर्ष निवासी आनंद नगर धनी की कुटिया के पास ने लिखित शिकायत की कि […]

You May Like