मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

पांढुरना। कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को विरोध रैली निकाली। कांग्रेस का आरोप है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुद्धिकरण और हवन किया। इस घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली और जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को दलित, वंचित और शोषित वर्ग के सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए घटना की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

Next Post

राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन चुका है हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान : सीएम डॉ यादव

Fri Aug 14 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े 12 वर्षों में दुनिया ने सामर्थ्यशाली भारत की साख और धाक देखी है। भारत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। […]

You May Like