सरेराह आटो चालक को मारा चाकू 

सतना :शहर के सेमरिया चौक क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक आटो चालक को चाकू मार दिया गया. पुलिस द्वारा इइस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेला चालक को गिरफ्तार कर लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान नगर नई बस्ती निवासी और पेशे से आटो चालक धीरेंद्र सूर्यवंशी पिता जगत देव उम्र 27 वर्ष मंगलवार को अपनी पत्नी को लेकर आटो से नई बस्ती की ओर जा रहा था.

धीरेंद्र के अनुसार सेमरिया चौक के निकट पहुंचने पर सडक़ पर एक ठेले वाला सामने आ गया. रास्ते से हटने के लिए कहते ही ठेला चालक ने आटो चालक की पत्नी से अभद्रता शुरु कर दी. यह देख आटो चालक धीरेंद्र से भी उसकी कहासुनी शुरु हो गई. इसी दौरान गुस्से में आकर अचानक ठेना चालक ने धीरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया. घायल आटो चालक को फौरन ही उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. जहां पर उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई. वहीं कोलगवां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाकू मारने वाले आरोपी ठेला चालक अंकित साहू को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

दिन के बाद अब गर्म रात ने भी बढ़ाई बेचैनी 

Wed Apr 29 , 2026
सतना :सोमवार को दिन का अधिकतम तापामन 44.4 डिग्री दर्ज होने के बाद रात के न्यतनतम तापमान में भी रिकार्डतोड़ बढ़ोत्तरी देखने को मिली. रात का तापमान 31.2 डिग्र तक पहुंच जाने के कारण लोगों की बेचैनी कई गुना अधिक बढ़ गई. वहीं दिन के समय 48 किमी प्रति घंटे […]

You May Like