मोआरी खदान हादसा: दो युवकों की मौत के बाद भाजपा नेता सहित छह आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

छिंदवाड़ा/परासिया। मोआरी ओपन कास्ट खदान में बीते दिन हुए हादसे में गई दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने पगारा मंडल के भाजपा नेता सहित 6 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घायल

मुकेश यादव ने बताया कि मोआरी कोयला खदान ओपन कास्ट से अंकित अग्रवाल पिता राजेन्द्र अग्रवाल निवासी वार्ड नं. 18 अंबाड़ा, फैजान हसन अंसारी पिता अली हसन अंसारी निवासी वार्ड नं. 4 अंबाड़ा, विकास उर्फ विक्की अग्रवाल पिता दशरथ अग्रवाल निवासी वार्ड नं. 18 अंबाड़ा, इंद्रजीत साहनी उर्फ इन्दल निवासी वार्ड नं. 15 अंबाड़ा,

सागर अंधवान पिता जगराम अंधवान निवासी चिमनी मोहल्ला अंबाडा, संतकुमार कनौजिया पिता

शंकर कनौजिया निवासी हिंगलाज रोड 07 नंबर अंबाड़ा सभी मिलकर बंद मोआरी कोयला खदान ओपन कास्ट हिंगलाज माता मंदिर रोड अंबाडा से कोयला चोरी करवाते थे उन्हीं के कहने पर भी कोयला निकालने गए थे और उनके साथी कोयले की चट्टान गिरने से दब गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता सहित छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1)303(2)49, 61 (2) के तहत प्रकरण पंजीकृत कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। सनद रहे की बीते दिनों मुआरी खदान में अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर रहे अंबाडा निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Next Post

अधिकारी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नज़र रखें: मान

Fri Sep 26 , 2025
चंडीगढ़, 26 सितंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को पुलिस विभाग को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नज़र रखने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ पीड़ितों का समय पर पुनर्वास […]

You May Like