98 पुरुष व 24 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में

जबलपुर: एमपी स्टेट बार चुनाव-2026 के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित सभी अपीलों का निराकरण कर दिया गया है। कोर्ट द्वारा उक्त सभी अपीलों को निरस्त कर दिया गया है। स्टेट बार 18 पुरूष सदस्य व पांच महिला सदस्यों को मिलाकर कुल 23 सदस्यों हेतु चुनाव प्रकिया प्रारंभ हो चुकी है। उक्त पद हेतु 98 पुरुष प्रत्याशी व 24 महिला प्रत्याशी चुनाव में भाग ले रहे हैं।

मंगलवार 12 मई को मतदान संपन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति एसके पालो के अनुसार सभी जिला-तहसील मुख्यालय में अधिवक्ता परिचय पत्र प्रस्तुत कर अपना मताधिकार का नियमानुसार उपयोग कर सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया में प्रत्याशियों को आवंटित अनुक्रमांक में अब कोई परिवर्तन नहीं होगा। सभी प्रत्याशियों एवं अधिवक्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें एवं शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।

Next Post

56 लाख की वसूली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Wed Apr 29 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस जेके पिल्लई की एकलपीठ ने धान उपार्जन केंद्र रैगवां, जिला पन्ना के केंद्र प्रभारी व समिति प्रबंधक को बड़ी राहत दी है। इसके तहत 56 लाख की वसूली पर रोक लगा दी है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर पूछा है […]

You May Like