नगर निगम ने अमले ने हटाया अतिक्रमण

रीवा। सडक़ो पर किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर नगर निगम इस समय लगातार कार्यवाही कर रहा है. वार्ड क्रमांक 08 उपवन नगर में वार्ड के एक रहवासी द्वारा सडक़ पटरी पर अतिक्रमण कर सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा था, जिसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की गई. साथ ही संबंधित व्यक्ति को समझाइश दी गई कि पुनरावृत्ति किए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी. इसी प्रकार नवीन कोर्ट भवन के सामने सडक़ पटरी पर डिवाइडर के भीतर ठेला लगाकर तथा टेबल-कुर्सी रखकर दुकान संचालित की जा रही थी, जिसे तत्काल हटाया गया. संबंधित को चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा पाए जाने पर चलानी एवं जप्ती की कार्यवाही की जाएगी. वही शिकायत पर संज्ञान लेते हुए वार्ड क्रमांक 14 संजय नगर पंप हाउस के पास सडक़ पटरी पर बनाए गए शेड को हटाते हुए शिकायत का निराकरण कराया गया. साथ ही स्टेडियम तिराहा से सुभाष तिराहा तक सडक़ पटरी से अस्थायी अतिक्रमण हटाकर मार्ग को अतिक्रमणमुक्त किया गया. इसके अतिरिक्त रतहरा तालाब के सामने ठेला व गोमती लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी तत्काल हटाया गया. उक्त कार्रवाई में अतिक्रमण सहायक सहित अतिक्रमण दल मौजूद रहा.

Next Post

सौभाग्य के पर्व करवा चौथ पर बाजार गुलज़ार, खरीददारी से खिले व्यापारियों के चेहरे

Fri Oct 10 , 2025
छतरपुर। करवा चौथ का अखंड सुहाग का पर्व 10 अक्टूबर को मनाया गया। व्रत और पूजा की तैयारियों के बीच शहर के बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुहाग और श्रृंगार की खरीददारी ने बाजारों में विशेष रौनक भर दी है। पूजा सामग्री और करवा […]

You May Like