हाईवे पर नई कार हादसे का शिकार, एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित

सागर: सागर-दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर बहेरिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक नई कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बहेरिया निवासी वंशी पटेल की कार अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा देर रात हुआ, जिसके चलते यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

विस के विशेष सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक ,वरिष्ठ नेताओं ने लिया हिस्सा

Mon Apr 27 , 2026
भोपाल:मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के आरंभ से पूर्व सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति रही। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा […]

You May Like