दिनदहाड़े टूटा सूने घर का ताला जेवर, नकदी ले गए चोर

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत पोनिया में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक बालगोविन्द काछी 44 वर्ष निवासी पोनिया पनागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दोपहर करीब 2.30 बजे घर मे ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ पनागर बाजार आया था।

जब बाजार से वापस घर आया गेट खोलकर अंदर गया तो देखा तो दरवाजे में लगा ताला टूटा था घर के अंदर गये देखे तो घर के अंदर कमरे में रखी आलमारी खुली एवं सामान बिखरा हुआ था आलमारी में रखे सोने के 2 हार, एक मोहनमाला जिसमें कालीपोत वाली गुरिया लगी है, झुमकी एक जोडी, कंगन लाख पट्टी वाले 04, चांदी कस एक कमरबंद, पायल 1 जोडी, तथा नगदी रूपये 35,000 करीब नहीं मिले है अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है।

Next Post

सहकर्मी की हत्या करने वाला युवक गया जेल

Mon Apr 27 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत इमलई स्थित जुपिटर वैगन्स फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद के बाद सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।टीआई विपिन बिहारी सिंह के अनुसार […]

You May Like