भोपाल प्रशासन में फेरबदल: ADM के बदले काम, SDM के प्रभार भी बदलेंगे

भोपाल। प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से जिला प्रशासन में जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल के संकेत देते हुए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की पहल कर दी है.

इसी क्रम में एडीएम प्रकाश नायक के कुछ दायित्व एडीएम सुमित कुमार पांडे को सौंपे गए हैं. सूत्रों के अनुसार यह कदम कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए उठाया गया है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एसडीएम स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति लाई जा सके.

 

Next Post

मोदी ने बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील की

Thu Apr 23 , 2026
कोलकाता, 23 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में मतदान शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर नागरिकों से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की। राज्य में चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों में 152 […]

You May Like