भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कोलकाता और खड़गपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोलकाता के कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी के समर्थन में जनसभा करेंगे।
इसके बाद वे शाम को मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास करेंगे।
