राहुल, प्रियंका ने किया महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को संसद भवन परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी ने उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया। श्री गांधी ने कहा कि महात्मा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन बहुजनों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश को समता और न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के आदर्श और विचार आज भी हमें सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

वहीं श्रीमती वाड्रा ने भी महात्मा फुले को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि फुले जी ने महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक प्रयास किए और समाज को समानता व न्याय का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महात्मा फुले का जीवन और उनके कार्य भारतीय समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे।

Next Post

राजनाथ का स्टेट हैंगर पर सीएम डॉ यादव और मंत्रियों ने किया भव्य अभिनंदन, रायसेन रवाना

Sat Apr 11 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्टेट हैंगर, भोपाल आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। उस मौके पर मंत्री प्रहलाद पटेल,विश्वास सारंग, कृष्णा गौर और सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद थे। इसके राजनाथ और सीएम रायसेन के लिए रवाना हुए जहां। उन्नत […]

You May Like