भिंड: जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसका सर्वे शुरू कर दिया गया है। भिंड डीएम किरोड़ी लाल मीणा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
भिंड डीएम मीणा को यदि फोन कॉल या व्हाट्सएप मैसेज से इस संबंध में सूचना मिलती है तो वे सीधे स्पॉट पर पहुंच रहे हैं। लहार क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ उसको मौके पर जाकर स्वयं देखा। डीएम मीणा आज टीएल बैठक ले रहे हैं जिसमें जिले के सभी विभाग प्रभारी शामिल होंगे। भिंड एसएसपी डॉ असित यादव ने भी आज दोपहर जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर नशा मुक्ति अभियान को लेकर निर्देशित किया। इसके अलावा अपने दफ्तर में जनता की समस्याओं को भी सुना।
