नगर पालिका परिषद का लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

नरसिंहपुर. जबलपुर की लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में कार्यरत लिपिक संजय कुमार तिवारी को 25000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. संजय कुमार तिवारी द्वारा ठेकेदार से कार्य के भुगतान के बदले यह रिश्वत ले रहा था.

इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि भीष्म नारायण सिंह राजपूत निवासी शांति नगर दमोह नाका जबलपुर ने पेवर ब्लॉक कार्य का भुगतान प्राप्त होने के बाद उनकी एफडीआर और बैंक गारंटी वापस लौटाने के लिए आवेदन किया. जिसके बदले लिपिक संजय कुमार तिवारी 52000 की मांग कर रहा था. आपसी बातचीत के दौरान यह सौदा 38000 में तय हुआ. इसके बाद भीष्मनारायण सिंह ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटेल से की.

फिर आज आफिस पहुंचकर रिश्वत की पहली किश्त 25 हजार रुपए बाबू संजय कुमार तिवारी को दी, तभी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर संजय को रंगे हाथ पकड़ लिया. लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही बाबू स्तब्ध रह गया. वहीं आफिस में यह खबर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते आफिस के अन्य कर्मचारी एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाए व्याप्त रही. आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धाराओं 7, 13,1, और 13,2 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए और निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया सहित अन्य सदस्य शामिल रहे.

Next Post

सांसद कुशवाह ने 2 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Wed Apr 8 , 2026
ग्वालियर। आज पोहरी विधानसभा की ग्राम पंचायतों में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने 2 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत वागौदा के ग्राम हुसैनपुर में 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं 11.97 लाख की लागत राशि से बनने वाली आंगनबाड़ी भवन […]

You May Like