संस्कार सरिता: मुनिश्री महासागर ने बच्चों को दिया धर्म और नैतिकता का पाठ

​सागर। स्थानीय अंकुर कॉलोनी स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संचालित ‘श्री ज्ञान सागर पाठशाला’ के माध्यम से 100 से अधिक बच्चों के जीवन को धर्म और नैतिक शिक्षा के संस्कारों से सींचा जा रहा है। हाल ही में पाठशाला के बच्चों को मुनिश्री 108 महासागर महाराज का सान्निध्य और मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

​इस अवसर पर मुनिश्री ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म बच्चों के व्यक्तित्व और चरित्र की नींव है। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को धार्मिक कहानियों, पूजा-अर्चना और चर्चाओं के माध्यम से धर्म से जोड़ें। उन्होंने जोर दिया कि बड़े स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर बच्चों को सत्य, अहिंसा और सहानुभूति जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

​मुनिश्री ने स्पष्ट किया कि नैतिक शिक्षा ही वह प्रकाश है जो हमें सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाती है। इस दौरान पाठशाला की शिक्षिकाएं श्रीमती वर्षा जैन, दीपाली, मधु और मोनिका उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में पदमचंद्र जैन (आरटीओ) ने बच्चों को फल वितरित कर उनके उत्साह को बढ़ाया।

 

Next Post

मॉडल और चित्रों से सिखाए जा रहे यातायात नियम

Mon Apr 6 , 2026
छतरपुर। ट्रैफिक पार्क में यातायात जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों का आवागमन लगातार जारी है। अब तक 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को यहां यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा चुका है। इस पहल के तहत बच्चों को मॉडल, बोर्ड, बैनर और आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से ट्रैफिक […]

You May Like