नशे का सौदागर गांजा समेत गिरफ्तार

जबलपुर: मझौली पुलिस ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 240 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि बचैया तिराहा शिव मंदिर के पीछे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये राकेश पुरी पिता धन्नू पुरी 45 वर्ष निवासी ग्राम खबरा को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर 240 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 12 हजार रूपये का रखे मिला। जिसे जप्त करते हुये एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया के संबंध में पूछताछ की जा रही है

Next Post

देश में 'इच्छामृत्यु' की पहली अनुमति पाने वाले हरीश राणा का दिल्ली में अंतिम संस्कार, 13 साल कोमा में रहने के बाद अंगदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Wed Mar 25 , 2026
नई दिल्ली | गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा का आज दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित श्मशान घाट में पूर्ण हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुबह एम्स (AIIMS) से उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट लाया गया, जहाँ उनके भाई और बहन ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी। […]

You May Like