राज्य स्तरीय इंग्लिश ओलंपियाड: भैरूंदा के चार विद्यार्थी ग्वालियर में होंगे पुरस्कृत

भैरुंदा। राज्य स्तरीय इंग्लिश ओलंपियाड में चार छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है.यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि सभी चयनित विद्यार्थी भैरूंदा विकासखंड से हैं.

जिला स्तरीय परीक्षा में अव्वल इन विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. आगामी 22 एवं 23 मार्च को ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में इन टॉपर छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा एपीसी अकादमिक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला हाथीघाट नदीपार की कक्षा 3 की छात्रा कुमारी नंदिनी, कक्षा 4 के छात्र आर्यंश पंवार एवं कक्षा 2 के छात्र दक्ष पंवार ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.शासकीय माध्यमिक शाला नंदगांव की कक्षा 5 की छात्रा कुमारी अल्फिया खान भी राज्य स्तर के लिए चयनित हुई हैं. इन विद्यार्थियों को शिक्षक रितेश कुमार विश्वकर्मा, रामस्वरूप झांगरे एवं श्रीमती प्रज्ञा पांडे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. कलेक्टर बालागुरु के, सीईओ सर्जना यादव, डीईओ संजय सिंह तोमर एवं डीपीसी रमेशराम उईके ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

 

 

Next Post

मुलताई पहुंचा जैन मुनि संघ, जैन समाज ने किया स्वागत

Sat Mar 21 , 2026
मुलताई। क्षेत्र मे विहार करते हुए शुक्रवार को जैन मुनियों का संघ मुलताई पहुंचा,जहां नगरवासियो ने संतो का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।शुक्रवार को मुनिश्री 108 निर्वेगसागरजी महाराज, मुनिश्री 108 विचारसागरजी महाराज, मुनिश्री 108 जाग्रतसागरजी महाराज, मुनिश्री 108 चिद्रूपसागरजी महाराज, मुनिश्री 108 सुभगसागर महाराज, मुनिश्री 108 सविनयसागर महाराज एवं मुनिश्री 108 […]

You May Like