जबलपुर: भारतीय किसान संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष विवेक पटेल के नेतृत्व में रामपुर शक्ति भवन में सी.ई. एस.के. गिरिया एवं एस.ई. शिव वंशी से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने, जर्जर तार-केबल बदलने, स्थायी कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने तथा टूटे पोलों के शीघ्र मेंटेनेंस की मांग रखी।
किसानों ने फसल पकने के मद्देनजर बिजली सप्लाई का शेड्यूल रात से सुबह 9 बजे तक रखने तथा दोपहर में बंद रखने का सुझाव भी दिया, जिससे आग लगने की घटनाओं से बचाव हो सके। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अप्रैल माह से कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विवेक पटेल, जिला अध्यक्ष रामराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल, पनागर तहसील अध्यक्ष अरविंद पटेल, कोसा अध्यक्ष राजेश पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष नवीन त्रिलोक सिंह पटेल, पनागर ब्लॉक उपाध्यक्ष सोनू पटेल, पाटन तहसील उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल, रूपेंद्र पटेल, हरिओम जी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
