देश भर की 41 आयुध निर्माणियों में लंबित पड़ी हैं विभिन्न मांगें

जबलपुर:अखिल भारतीय अराजपत्रित संघ ऑल इंडिया एसोसिएशन नॉन गैजेटेड ऑफीसर के द्वारा देशभर की 41 आयुध निर्माणियों में लंबित पड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सभी आयुध निर्माणियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मामले पर हस्तक्षेप करने के लिए अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया है। मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास (जीसीएफ) ने नवभारत को बताया कि लंबित पड़ी विभिन्न मांगों में डी पी सी के माध्यम से होने वाले चार्जमेन से जे डब्ल्यू एम प्रमोशन और एलडीसी की परीक्षा के माध्यम से चार्जमेन से जेडब्ल्यूएम और जेडब्ल्यूएम एसजी , एमसीएम से चार्ज मेन प्रमोशन के खाली पड़े पदों, ए डब्ल्यू म प्रमोशन, खाली पड़े डी आर पद को डी पी सी में बदलने और अनुकंपा नियुक्ति, एस आर ओ अमेंडमेंट सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इसी कड़ी में तोप गाड़ी निर्माणी जबलपुर में भी अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया है।
एआईएएनजीओ के संगठन सचिव और जेसीएम 4 अजय रजक ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव अजय और राष्ट्रीय अध्यक्ष जय वर्धन के नेतृत्व में पिछले कई महीने से ए आई ए एनजीओ ने लगातार विभिन्न लंबित मांगों को लेकर डी ओ ओ कोलकाता एवं संबंधित अथॉरिटी को कई बार पत्र लिखे हैं लेकिन आज तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए मंगलवार को प्रधानमंत्री और माननीय राष्ट्रपति को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि वे मामले में हस्तक्षेप करें।
इन जगहों से उठी आवाजें
जबलपुर जोन से ओएफके के डीसी पांडे ,अजय यादव, सत्येंद्र सिंह, अजय चौहान, अजय पाल सिंह व्हीएफजे से रॉबिंसन मसीह नटराज अय्यर, जीआईएफ से मधुसूदन दहिया, सचिन सिंह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी से उमाशंकर सिंह, प्रकाश सिंह गौतम और ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी से योगेंद्र रघुवंशी आदि ने मांगे जल्द पूर्ण होने की आशा की है। वहीं जी सी एफ के राजेंद्र कुमार असाटी, मनीष चौरसिया, राहुल कुमार ,कुमार विभु, लालाराम मीणा, संतोष कुमार, जगदीश गुप्ता, शरद बोरकर, नरेश बाजपेई सहित अन्य सदस्यों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

4 संभागों में की गई कुर्की की कार्रवाई

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शहर के विकास कार्यों को गति देने और नगर निगम के खजाने को मजबूत करने के उद्देश्य से, नगर निगम जबलपुर के संभाग क्रमांक 2 कछपुरा, संभाग क्रमांक-7 अधारताल, संभाग क्रमांक-8 भानतलैया, संभाग क्रमांक-10 रांझी एवं संभाग क्रमांक 14 विजय नगर में बकाया […]

You May Like