बुमराह का पंजा, भारत ने इंग्लैंड को 387 रन पर रोका

लंदन 11 जुलाई (वार्ता) जसप्रीत बुमराह (74 रन पर पांच विकेट), मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम भारत ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल से पहले इंग्लैंड को 387 रन के स्कोर पर रोक दिया।

कल के चार विकेट पर 251 रनों से आगे खेलने उतरी इंग्लैड को आज सुबह के सत्र में जसप्रीत बुमराह के कहर का सामना करना पड़ा। कप्तान बेन स्टोक्स ने अभी अपने स्कोर में पांच रन जोड़े थे कि बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। बेन स्टोक्स ने 110 गेंदों में चार चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जेमी स्मिथ ने जो रूट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान जो रूट ने चौका लगाकर अपना टेस्ट शतक पूरा किया। यह जो रूट के 156 मैचों के टेस्ट करियर का 37वां और भारत के खिलाफ 11वां टेस्ट शतक था। इसी के बाद बुमराह ने उन्हें भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। जाे रूट ने 199 गेंदो में 104 रनों की पारी खेली। क्रिस वोक्स (शून्य) को भी बुमराह ने आउट किया।

लंच तक इंग्लैंड ने सात विकेट पर 353 रन बना लिये है। लंच के बाद मोहम्मद सिराज ने जेमी स्मिथ (51) को आउटकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जोफ्रा आर्चर (चार) को बुमराह ने बोल्ड कर अपना पांचवां और भारत के लिए नौवां विकेट लिया। 113वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने ब्रायडन कार्स (56) को आउट कर इंग्लैंड की पहली पारी का 387 रन के स्कोर पर अंत किया।

चलिए आखिरकार इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई। बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और सिराज ने उनका शानदार साथ दिया। हालांकि जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स के बीच जो साझेदारी हुई, उससे भारतीय टीम निराश होगी। इसलिए इंग्लैंड की टीम 400 के करीब तक पहुंची है।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 74 रन पर पांच विकेट लिये। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में भी पांच विकेट लिए थे। मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

डालर के मुकाबले रुपये में 27 पैसे की तेज गिरावट

Fri Jul 11 , 2025
मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता) वैश्विक व्यापार परिदृश्य को लेकर व्याप्त अनिश्चितताओं और स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार गिरावट के बीच अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के समक्ष रुपया करीब 27 पैसे नीचे आ गया। अमेरिका में कनाडा के सामानों पर 35 प्रतिशत की दर से आयात शुल्क […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।