शहपुरा में दो मारुति वैन से निकलवाई गैस किट 

जबलपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहपुरा में वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सोमवार को तहसीलदार सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान कई वाहनों की जांच की गई। जांच में दो मारुति वैन एलपीजी गैस किट से संचालित पाई गईं। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए दोनों वाहनों को शहपुरा थाने ले जाया गया, जहां उनकी गैस किट निकलवाकर अलग कर दी गई।

Next Post

भाजपा की परिचयात्मक बैठक: नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत,बूथ जीतो का लक्ष्य तय

Mon Mar 16 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल नगर के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आज अटल भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति और जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर […]

You May Like