खेलते-खेलते हादसे का शिकार हुई मासूम: मशीन से कटी उंगली, डॉक्टरों ने सर्जरी कर जोड़ी

छतरपुर: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैगुवां में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की उंगली कट गई। घायल बच्ची को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर कटी हुई उंगली को जोड़ने का प्रयास किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नैगुवां निवासी अनूप सिंह यादव की बेटी आराध्या यादव खेत में खेल रही थी। इसी दौरान वह पास में रखी चारा काटने वाली कटिया मशीन के पास पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मशीन का लॉक अचानक खुल गया और पहिया घूमने लगा, जिससे बच्ची का हाथ मशीन की चपेट में आ गया और उसकी एक उंगली कटकर अलग हो गई।
घटना के बाद घबराए परिजन बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सर्जन की टीम ने तत्काल ऑपरेशन कर कटी उंगली को जोड़ दिया। सर्जन डॉ. मनोज चौधरी के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उंगली पूरी तरह जुड़ पाएगी या नहीं, यह अगले तीन से चार दिन में स्पष्ट होगा। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Next Post

भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा की माताजी पारस कुंवर बाई पटवा का निधन, सीएम डॉ यादव ने जताया शोक

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल: भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like